खगड़िया: कात्यायनी मंदिर के पास बागमती नदी में तेज़ कटाव, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण
खगड़िया प्रखंड के उत्तर मारर पंचायत स्थित कात्यायनी मंदिर के पास बागमती नदी का कटाव तेज हो गया है, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। कटाव की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को दिन के करीब 11 बजे जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों के साथ जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसान नेता धीरेंद्र सिंह टुडू, जिला परिषद