बगोदर: हेसला में रास बिहारी महतो और सुरेश सिंह का 15वां शहादत दिवस मनाया गया, विधायक नागेंद्र महतो रहे मौजूद
बगोदर प्रखंड के हेसला शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को दोपहर चार बजे रास बिहारी महतो एवं सुरेश सिंह का 15 वीं शहादत दिवस मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप बगोदर विधायक नागेंद्र महतो शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में लगे रास बिहारी महतो व सुरेश सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई।