सिंगरौली: सूर्य भवन में संभाग आयुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों से कहा- गर्मी में पानी की क़िल्लत न हो
रीवा संभाग के आयुक्त बीएस जामोद ने सोमवार को सिंगरौली का एक दिवसीय दौरा किया। उन्होंने सूर्य भवन में जिले के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।आयुक्त ने नगर निगम की अमृत जल पाइपलाइन और पीएचई की पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में पानी की कमी न हो। जहां पेयजल व्यवस्था नहीं है, वहां तत्काल सुनिश्चित करें।