जोधपुर: विवेक विहार थाना पुलिस ने चोर गिरोह को पकड़ा, चोरी किए गए बिजली के उपकरण बेचने की फिराक में थे आरोपी
जोधपुर की विवेक विहार थाना पुलिस ने को बिजली व अन्य उपकरण को बेचने के फिराक में कबाड़ियों के पास घूमने की सूचना मिली थी जिस पर नाकाबंदी कर मुखबिर के बताए अनुसार संदिग्ध पिकअप गाड़ी को रोककर उसकी जांच की गई तो बिजली के तार व काफी मात्रा में क्लिप उसमें मिले गाड़ी में सवार मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।