रामगंजमण्डी: राठौर समाज ने सीसी सड़क निर्माण की मांग को लेकर पालिका सभा भवन में पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
रामगंजमंडी में राठौर समाज बंधुओं ने सीसी सड़क निर्माण की मांग को लेकर बुधवार शाम करीब 5 बजे नगर पालिका सभा भवन में नगर पालिका अध्यक्ष अकलेश मेडतवाल को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया कि नगर में हाउसिंग बोर्ड रोड से समाज के भवन तक कच्चा रास्ता जाता है। जिसमे बारिश के समय कीचड़ से परेशानियां उठानी पड़ती है।