फरियादी आबू निवासी ग्राम झिरनिया द्वारा अपनी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए लापता होने की रिपोर्ट थाना बिरलाग्राम में दर्ज कराई गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार गठित टीम ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया।