कर्वी: चित्रकूट में तेज रफ्तार सीमेंट लदा कंटेनर डिवाइडर से टकराकर पलटा, चालक बाल-बाल बचा
चित्रकूट के कर्वी कोतवाली क्षेत्र में तेजीपुर के पास बुधवार सुबह करीब 4 बजे सतना से सीमेंट पाउडर लेकर आ रहा तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। चालक को मामूली चोट आई। ट्रैफिक पुलिस ने जांच शुरू की। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, यातायात कुछ देर प्रभावित रहा।