गया के गांधी मैदान में शुक्रवार को 30 दिवसीय स्वदेशी क्राफ्ट मेला शुरू हो गया। जदयू नेता राजू बरनवाल ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख मुकेश गिरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कारीगर और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।