खैरलांजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नोनसा में खेती के हिस्से के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पिता और बड़े भाई ने मिलकर छोटे भाई पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान ग्राम नोनसा निवासी 32 वर्षीय अर्जुन पिता गोरेलाल भल्लारे के रूप में हुई है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।