मरवाही: जीपीएम में 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पहली घटना अंधियारखोर गांव में हुई। यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय 18 वर्षीय दीपेंद्र यादव ट्रैक्टर पर सवार था। ट्रैक्टर पलटने से वह उसकी चपेट में आ गया