बांका: करहरिया गांव के बहियार में आग लगने से तीन किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख
Banka, Banka | Apr 11, 2026 करहरिया गांव के बहियार में अज्ञात तरीके से किसानों के फसल में आग लग गई। आग इतना भीषण था कि देखते ही देखते तीन किसानों के पांच बीघा से ज्यादा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे किसान सुरेश यादव ने बताया कि आशंका व्यक्त की जा रही किसी शरारती तत्वों के द्वारा खेत में आग लगाई गई है। इससे तीन किसानों को ₹1 लाख रूपया से ज्यादा की क्षति हुई है।