फुलवरिया: राजपुर बनवा टोला में पीड़ित के घर पहुंचे पूर्व विधायक, आंधी पानी में पेड़ गिरने से एक मवेशी की हुई थी मौत और दो घायल
प्रखंड के राजपुर बनवा टोला गांव में मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे पीड़ित के घर पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह कुशवाहा मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया तथा कुछ आर्थिक सहायता भी प्रदान की। पूर्व विधायक ने पशुपालक हरेराम राजभर को हर संभव मदद करने का भी भरोसा दिया। पूर्व विधायक ने फोन से सरकारी मुआवजे हेतु अधिकारियों से बात की।