गुरारू: गुड्डू कॉम्पटेटिव गुरारू के विद्यार्थियों ने बिहार पुलिस व इंडियन आर्मी में पाई सफलता
Guraru, Gaya | Jun 9, 2026 गुड्डू कॉम्पटेटिव गुरारू के विद्यार्थियों ने बिहार पुलिस एवं इंडियन आर्मी में चयनित होकर संस्थान, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है। संस्थान के निदेशक गुड्डू सर ने मंगलवार शाम बताया कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और संस्थान के गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का परिणाम है।