गुरुवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रात्रि में जिला अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) और नगर निकाय अधिकारियों के साथ रैन बसेरा और अलाव व्यवस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, रैन बसेरा में आश्रय ले रहे निराश्रित व्यक्तियों से संवाद किया गया।