बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने गेस्ट हाउस में किराए पर कमरा लेकर जुआ खेलने वाले 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत बारादरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए DS गेस्ट हाउस के एक कमरे से जुआ खेलने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 50000 ₹160 नगद 52 ताश के पत्ते और 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।