बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने एक शातिर अपराधी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत बारादरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान रवि राणा पुत्र सोहन पाल निवासी बंसी नगला थाना सुभाष नगर को एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने पूरे मामले में शनिवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।