मिहींपुरवा में बजरंग दल ने बाग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में जन आक्रोश यात्रा निकाली। सुजौली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुजौली में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। यह यात्रा सुजौली के दुर्गा माता मंदिर टपरा बाजार से शुरू होकर मुख्य सड़क चौराहे तक पहुंची। यहां प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए।