मेदिनीनगर (डालटनगंज): पैसे के विवाद में मेदिनीनगर में होटल संचालक पर चाकू से हमला, अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज
मेदिनीनगर शहर के बड़ा पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित होटल हॉट लिप्स के संचालक उग्रसेन पर सोमवार दोपहर एक अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद हुई।पीड़ित उग्रसेन के अनुसार, दोपहर में एक अज्ञात व्यक्ति होटल पर पहुंचा और कुछ सामान पार्सल कराया। पार्सल लेने के बाद उसने तत्काल भुगतान करने से इनकार करते