सतना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और मशाल लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता रहे मौजूद।