धार: भावांतर योजना: धार के किसानों के खाते में ₹8.25 करोड़ आए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से भेजी राशि
Dhar, Dhar | Nov 13, 2025 भावांतर योजना में सोयाबीन की खरीदी के बीच अब भाव के अंतर की शेष भुगतान की राशि भी किसानों को प्राप्त होना शुरु हो गई है। प्रदेश स्तरीय आयोजन देवास जिले में रखा गया था, जहां से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक से किसानों के खातों में एकमुश्त राशि भेजी है।