धार: तिरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल
Dhar, Dhar | Nov 13, 2025 तिरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार ईनामी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल।धार की तिरला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर था और उस पर गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे।