धार: धार जिले के चिक्ट्यावड में महिला की हत्या के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को सुनाई सजा
Dhar, Dhar | Nov 13, 2025 धार जिले की धरमपुरी कोर्ट ने महिला की हत्या के मामले में दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों ने धारदार हथियार से महिला का गला रेतकर हत्या की थी। कोर्ट ने दोनों दोषियों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।