झुंझुनू: राजकीय बीडीके अस्पताल के पालना गृह में कपड़े में लिपटा मिला नवजात, हालत नाजुक
झुंझुनू के राजकीय बीडीके अस्पताल के पालना गृह में एक नवजात शिशु मिला है। अस्पताल की आपातकालीन इकाई में अलार्म बजने पर गार्ड वहां पहुंचे और पालना गृह की जांच की, जहां उन्हें कपड़े में लिपटा हुआ नवजात शिशु मिला। गार्ड ने तुरंत स्टाफ को सूचित किया, जिसके बाद बच्चे को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार नवजात प्रीमैच्योर है।