झुंझुनू: झुंझुनूं जिले के दौरे पर आए राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का बिजयनगर ब्लैकमेल कांड पर दिया बयान हुआ वायरल
झुंझुनूं जिले के डूंडलोद में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के बयानों में तल्खी देखने को मिली। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा और हिम्मत की सीख देते हुए कहा कि जो लोग गलत नजरों से देखते हैं, उनसे नजर मिलाकर जवाब देना चाहिए। डरने की जरूरत नहीं, बल्कि ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए।