सरदारशहर: खिलेरिया फांटा के पास पुलिस ने मेगा हाईवे पर नाकाबंदी तोड़कर भागे ट्रक से डोडा पोस्त बरामद किया, दो आरोपी गिरफ्तार
सरदारशहर मेंअवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने रतनगढ़ मेगा हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 2 किलो 120 ग्राम डोडा पोस्त छिलका व चूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार कार्यवाहक थानाधिकारी ओमप्रकाश यादव अपनी टीम के साथ गश्त व विशेष अभियान के तहत खिलेरिया फांटा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की