जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। जिला कलेक्टर की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होते ही पुलिस और जिला प्रशासन सतर्क हो गया। सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई तथा बम डिस्पोजल स्क्वायड और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया।