पिपरिया: पिपरिया थाना क्षेत्र में मुरवरिया गांव के समीप मिट्टी लोड ट्रैक्टर की टक्कर से 3 वर्षीय बालक की मौत
पिपरिया थाना क्षेत्र के मुरवरिया गांव में मिट्टी को ट्रैक्टर की टक्कर से 3 वर्षीय बालक की मौत हो गई.शनिवार अपराह्न 6:25 बजे पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन द्वारा प्रेस से साझा की गई जानकारी के मुताबिक मृतक बालक की पहचान मुरवरिया गांव के रहने वाले फंटूश यादव के पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई. ट्रैक्टर का चालक फरार हो गया. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त किया है.