महसी: मेथौरा में अनियंत्रित ट्रक ने टीन शेड में घुसकर महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर, इलाज जारी
हरदी थाना क्षेत्र के मेथौरा गांव निवासी पूजा अपने बच्चों के साथ घर के सामने बने टीन शेड में चारपाई पर बैठी थीं, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक हाईवे से उतरकर घर की ओर आ गया। बच्चों ने कूदकर जान बचा ली, लेकिन महिला भाग नहीं सकीं और ट्रक की चपेट में आ गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया।।