कैलारस जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत आने वाले शा. स्कूल सुजर्मा लहर्रा गोल्हारी में ग्रामीण चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बच्चों को स्कूल भेजने एवं शिक्षण कार्य के साथ-साथ गणवेश छात्रवृत्ति एमडीएम पर चर्चा हुई। वही गोल्हारी में बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई, जिसको लोगो ने सराहा। यह कार्यक्रम आज दिनांक 27 दिसंबर को दोपहर 12:00 से शाम 5:00 बजे तक चला है।