जगदलपुर: बस्तर की धारा पर संपन्न हुई खेलो इंडिया एथलेटिक्स स्पर्धाएं, रफ्तार और शक्ति का महासंग्राम
जगदलपुर, 2 अप्रैल 2026/ बस्तर की पावन धरा जगदलपुर के धरमपुरा स्थित आधुनिक क्रीड़ा परिसर में आयोजित पहले 'खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026' के अंतर्गत गुरुवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन ट्रैक पर रफ्तार, शक्ति और अटूट संकल्प का अद्भुत संगम देखने को मिला। बीते 30 मार्च से भव्यता के साथ शुरू हुए इस खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर देश के कोने-कोने से आए जन