अनूपपुर: पहचान न होने पर अज्ञात शव का कराया गया अंतिम संस्कार
जैतहरी थाना क्षेत्र में बीते दिनों मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जानकारी सामने नहीं आई। इसके बाद नगर परिषद की पहल पर मानवता का परिचय देते हुए अज्ञात शव का अंतिम संस्कार कराया गया। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुई।