बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के पुनः शपथ ग्रहण की खुशी में गुरुवार को तारापुर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. तारापुर बाजार स्थित सरकारी बस स्टैंड के समीप भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की.