नारायणपुर: ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, दो घायल
पोटिया से नन्हकार लौट रहे बाइक सवार दो लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घटना अर्जुन कॉलेज के पास हुई, जहां सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में नन्हकार निवासी अरुण मंडल और सिवन मंडल घायल हो गए। परिजनों की मदद से दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।