फतेेहपुर: ओझियापुर में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, डीजे और बैंड के साथ उमड़ा जनसैलाब
बाराबंकी के निंदूरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत ओझियापुर में अंबेडकर जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर यहां एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।