शाजापुर पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में नाबालिग बालक-बालिकाओं के अपहरण जैसे संवेदनशील अपराधों पर त्वरित, सतत् एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए उल्लेखनीय सफलता अर्जित की गई है। वर्ष 2025 के दौरान जिले में 69 नाबालिग बालिकाओं के अपहरण की घटनाएँ दर्ज हुईं, जिनमें से सभी बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया जाकर शत्-प्रतिशत दस्तयाबी की कार्यवाही की