उत्तर प्रदेश के कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित रविंद्र नगर, यशोदा नगर में बहन से मिलने उसकी ससुराल पहुंचे भाइयों पर देवर और उसके साथियों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में बचाव करने पहुंचे बहन-बहनोई समेत पांच लोग घायल हो गए। मारपीट की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के दो दिन बाद भी नौबस्ता पुलिस ने उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
.
.
.
.
#Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #BreakingNews #CCTV
Fatehabad, Agra | Jul 14, 2026