पीपलदा: इटावा कस्बे में गेता रोड ईदगाह पर हुई ईद की नमाज़, पुलिस व्यवस्था रही चाक-चौबंद
Pipalda, Kota | Apr 11, 2024 इटावा कस्बे में गुरुवार को गेता रोड पर ईदगाह पर ईद की नमाज़ अदा की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज़ पढ़ने पहुंचे। कस्बे के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने ईदगाह पहुंचकर लोगों से गले मिलकर मुबारकबाद दी। वहीं इटावा थाने के सीआई मांगेराम यादव के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता भी ईदगाह पर तैनात रहा।