बड़ौद: जमीनी विवाद को लेकर ग्राम ढाबला आंजना निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति के साथ हुई मारपीट, प्रकरण दर्ज
बड़ौद थाने से शुक्रवार दोपहर 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार फरियादी गोविंद सिंह पिता अनार सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम ढाबला आंजना ने थाने पर शिकायत दर्ज करवाई कि जमीन बेचने की बात को लेकर उसके भाई गोपाल सिंह पिता अनार सिंह के द्वारा 23 फरवरी दोपहर 2 बजे के लगभग गांव के रस्ते में गाली गलौज एवं मारपीट की गई है।