देहरादून: उत्तराखंड में बुधवार से शुरू हुई दो नई हेली सेवाएं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उड़ान योजना के अंतर्गत पिथौरागढ़-मुनस्यारी-पिथौरागढ़ एवं हल्द्वानी-अल्मोड़ा-हल्द्वानी हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इससे दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। अल्मोड़ा और मुनस्यारी जैसे ऐतिहासिक शहर अब आसानी से सुलभ होंगे जिससे पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।