मोहम्मदी: रमनगरी निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक खीरी को एक प्रार्थना पत्र देकर विपक्षियों पर मारपीट करने का लगाया आरोप
रमनगरी निवासी कांती देवी ने पुलिस अधीक्षक खीरी को एक प्रार्थना पत्र देखकर बताया कि उसके घर में गेहूं सूख रहे थे, तभी विपक्षियों की बकरी आई और गेहूं खाने लगी। मना करने पर विपक्षीगण कांति देवी के साथ मारपीट करने लगे और महिला की नाक पर तमंचे से वार कर उसे घायल कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत पीड़िता कांती देवी ने पुलिस अधीक्षक खीरी से की है।