उमरेठ: मोरडोंगरी शाला में बनेंगे तीन अतिरिक्त कक्ष, निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ, विद्यार्थियों ने किए रंगारंग कार्यक्रम
उमरेठ तहसील क्षेत्र का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोरडोंगरी में तीन अतिरिक्त कक्ष बनाए जाएंगे। कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर शाला कावार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। आपरेशन सिंदुर की शानदार झांकी दिखाई गई,। देश भक्ति गीत, नृत्य सहित धार्मिक गीतों पर नृत्यकला दिखाई । बुधवार को पांच बजे मंडल भाजपा अध्यक्ष ने कार्यक्रम की जानकारी दी।