कैंपियरगंज: पीपीगंज में इन्वर्टर का स्विच ऑन करते ही महिला को लगा जोरदार करंट, मौके पर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित भारद्वाज नगर बनकटवा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 37 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान अखिलेश सिंह की पत्नी रागिनी सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे रागिनी सिंह घर में लगे इन्वर्टर का स्विच ऑन करने गई थीं। इसी दौरान इन्वर्टर में अचानक करंट उतर आया।