सर्द रातों में जब अलाव की आग से राहत मिलनी चाहिए, तब अगर सामने सिर्फ धुआं ही धुआं नजर आए तो सवाल उठना लाज़मी है। क्या ठंड से बचाव के सरकारी निर्देश सिर्फ फाइलों तक सीमित हैं? क्या निघासन में ठिठुरते लोगों की तकलीफ किसी को दिखाई नहीं देती? लखीमपुर खीरी जिले में बढ़ती भीषण ठंड के बीच निघासन कस्बे की हकीकत प्रशासनिक दावों की पोल खोलती नजर आ रही है।