श्रीडूंगरगढ़: तोलियासर में गृह प्रवेश के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, महिला और पंडित झुलसे
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव तोलियासर में एक घर में गृह प्रवेश के मांगलिक कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जेठूसिंह के घर हवन-पूजन चल रहा था, तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई और विस्फोट हो गया। हादसे में एक महिला और पंडित गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि दो अन्य महिलाएं भी घायल हुई हैं। आसपास मौजूद कुछ बच्चे और महिलाएं भी चपेट में आ गईं। सूचना पर थानाधिकारी