चकाई: आईपीएल की तर्ज पर लीलूडीह में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
Chakai, Jamui | Feb 11, 2025 ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईपीएल के तर्ज पर प्रखंड के लीलूडीह खेल मैदान पर मंगलवार को दो बजे रंगारंग कार्यक्रम के बीच सीपीएल सीजन 6 क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि जन सुराज के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह चकाई विधानसभा के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राहुल कुमार ने फीता काटकर किया।