चकाई: पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों ने गोसवारा गांव में भाजपा नेता को घेरा
Chakai, Jamui | Feb 10, 2025 सोमवार को 3:00 के करीब चकाई प्रखंड मुख्यालय से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित घने जंगलों और पहाड़ों में बसे बरमोरिया पंचयात के गोसबारा गांव में भाजपा नेता मनोज पोदार जब पहुंचा तो ग्रामीणों ने घेर लिया और अपनी समस्याओं को गिनने लगे जिस पर उन्होंने निदान करने का भरोसा दिया है।