सराड़ा: आशाधाम आश्रम में 9 साल पहले शाहजहांपुर के बिछड़े राजपाल और डेढ़ साल से आश्रम में रह रही तारा को अपने परिवारवालोसे मिलाया
आशाधाम आश्रम में 9 साल पहले शाहजहांपुर यूपी से बिछड़ गये राजपाल एवं डेढ़ साल से आश्रम में रह रही तारा को अपने परिवार वालों से मिलाया।आशाधाम आश्रम में रह रहे राजपाल को जब उसके परिवार वाले लेने आए तब पता चला कि राजपाल तो 9 साल पूर्व ही बिना बताए घर से निकल गए थे,उनकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी।संस्थापिका सिस्टर डेमियन के निर्देशन में राजपाल को घर भेजा गया।