कोण्डागांव एसपी पंकज चन्द्रा के निर्देशन में थाना धनोरा पुलिस ने शनिवार को थाना प्रभारी निरीक्षक भुनेश्वर नाग द्वारा स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल धनोरा के बच्चों को थाना धनोरा का भ्रमण कराया गया। बच्चों को सबसे पहले थाना प्रभारी कक्ष दिखाकर थाना प्रभारी के कर्तव्य के बारे में बताया गया साथ ही कक्ष में लगे मेप एवं वरिष्ठ अधिकारियों का नाम बताये गए।