बिहार: घनेश्वर घाट स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई
Bihar, Nalanda | Apr 14, 2025 बिहार शरीफ के घनेश्वर घाट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार की दोपहर 1 बजे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता नव नियुक्त कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने किया।इस अवसर पर नालंदा के प्रभारी और नालंदा के काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।