आरा: बामपाली मोड़ से उत्पाद विभाग की टीम ने XUV कार में लदे 1920 पीस अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | Apr 4, 2024 गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बामपाली मोड़ से XUV कार में लदे 1920 पीस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब के साथ बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी मंजय कुमार और प्रिंस यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब तस्करों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।